फोन किसी को बेचने से पहले या बहुत ज्यादा स्लो होने पर Factory Data Reset किया जाता है। लेकिन लापरवाही से रिसेट करने पर आपका कीमती डेटा हमेशा के लिए खो सकता है।
\n\nरिसेट करने से पहले 2 जरूरी काम:
\n- \n
- अपने कॉन्टैक्ट्स, फोटो और व्हाट्सएप का फुल बैकअप क्लाउड या पेनड्राइव में लें। \n
- Settings → Accounts → Google में जाकर अपना जीमेल अकाउंट Remove Account करें। \n
फ़ैक्टरी रिसेट करने का तरीका:
\nSettings में जाएं → 'System' या 'General Management' चुनें → Reset Options → Erase all data (factory reset) पर क्लिक करें और अपना स्क्रीन लॉक पिन डालकर पुष्टि करें।