फोन खो जाना किसी बुरे सपने से कम नहीं होता क्योंकि उसमें सिर्फ पैसा नहीं, बल्कि हमारी पूरी जिंदगी का निजी डेटा और बैंकिंग ऐप्स होते हैं। फोन खोने पर तुरंत ये काम करें:
\n\n1. Google Find My Device से लाइव लोकेशन देखें
\nकिसी दूसरे फोन या कंप्यूटर में ब्राउज़र खोलें और google.com/android/find पर जाएं। अपनी वही जीमेल आईडी लॉगिन करें। यदि फोन ऑन है तो मैप पर उसकी सटीक लोकेशन दिख जाएगी। आप वहीं से फोन में फुल वॉल्यूम पर रिंग बजा सकते हैं या डेटा इरेज कर सकते हैं।
2. सिम कार्ड तुरंत ब्लॉक करवाएं
\nअपने टेलीकॉम ऑपरेटर (Jio, Airtel, Vi) के कस्टमर केयर पर कॉल करके सिम तुरंत ब्लॉक करवाएं ताकि कोई आपके नंबर पर ओटीपी न मंगा सके।
\n\n3. संचार साथी (sancharsaathi.gov.in / CEIR) पर फोन ब्लॉक करें
\nपुलिस में ऑनलाइन FIR दर्ज कराने के बाद CEIR पोर्टल पर जाकर 'Block Stolen/Lost Mobile' पर रिक्वेस्ट डालें। इससे चोर फोन में नई सिम भी डालेगा तो भी फोन किसी भी नेटवर्क पर काम नहीं करेगा और पुलिस को उसका अलर्ट चला जाएगा।