कॉल फॉरवर्डिंग (Call Divert) एक बहुत उपयोगी फीचर है, जिसकी मदद से आप अपने एक नंबर पर आने वाले कॉल्स को अपने दूसरे नंबर पर ट्रांसफर कर सकते हैं। लेकिन आजकल कई साइबर ठग झांसा देकर आपके फोन से कॉल फॉरवर्डिंग ऑन करवा लेते हैं ताकि आपके बैंक ओटीपी सुन सकें। इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि कॉल फॉरवर्डिंग कैसे चेक करें, चालू करें और तुरंत डिएक्टिवेट कैसे करें।
पहले चेक करें: क्या आपकी कॉल फॉरवर्ड हो रही है?
अपने फोन के डायलर में डायल करें: *#21# या *#62#
स्क्रीन पर पॉप-अप आएगा। यदि सभी विकल्पों के आगे 'Not Forwarded' लिखा है तो आप पूरी तरह सुरक्षित हैं। यदि किसी नंबर पर 'Forwarded' लिखा आ रहा है, तो तुरंत नीचे दिए गए कोड से इसे बंद करें।
कॉल फॉरवर्डिंग बंद (Deactivate) करने का मास्टर कोड
##002# या ##21#
अपने डायलर से यह कोड डायल करते ही सभी प्रकार की कंडीशनल और अनकंडीशनल कॉल डाइवर्ट तुरंत रद्द हो जाएंगी।
Call Forwarding चालू करने के आसान कोड्स
- हमेशा के लिए (Always Forward):
*21*<10 डिजिट नंबर>#डायल करें। - बिजी होने पर (When Busy):
*67*<10 डिजिट नंबर>#डायल करें। - उत्तर न देने पर (Unanswered):
*61*<10 डिजिट नंबर>#डायल करें।