अगर आपका ATM/Debit Card कहीं गिर गया है या चोरी हो गया है, तो घबराएं नहीं। तुरंत निम्नलिखित कदम उठाएं ताकि आपके बैंक खाते का एक भी रुपया गायब न हो।
\n\n1. बैंक ऐप से तुरंत कार्ड लॉक करें (सबसे तेज)
\nअपने बैंक के मोबाइल ऐप में लॉगिन करें → 'Cards' या 'Debit Card Management' में जाएं → 'Block Card' या 'Temporary Switch Off' पर टैप करें। यह 5 सेकंड में हो जाता है।
\n\n2. बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल करें
\n- \n
- SBI: 1800 1234 या 1800 2100 \n
- HDFC Bank: 1800 1600 या 1800 2600 \n
- ICICI Bank: 1800 1080 \n
- PNB: 1800 180 2222 \n
3. SMS भेजकर ब्लॉक करें
\nजैसे SBI के लिए अपने रजिस्टर्ड नंबर से BLOCK <कार्ड के अंतिम 4 अंक> लिखकर 567676 पर SMS भेजें।