Digital India : फोन में तुरंत डाउनलोड करें ये 5 सरकारी ऐप, आएंगे बहुत काम

Digital india government useful mobile app

Digital india government useful mobile app

Digital india government useful mobile app
Digital india government useful mobile app

केंद्र सरकार लगातार डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दे रही है। ऐसे में सरकार ने जनता की सुविधा के लिए कई मोबाइल एप को लॉन्च किया है। इनमें आरोग्य सेतु, उमंग एप, आदि शामिल हैं। आज हम आपको पांच सरकारी एप के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनका आपको मोबाइल में होने बहुत जरूरी है।

आखिर कौन है ये लड़की जो नायक फिल्म की तरह उत्तराखंड की एक दिन की मुख्यमंत्री बनेगी

My Gov

My Gov भारत सरकार का सबसे खास एप है। यूजर इस एप की सहायता से विभागों और मंत्रालयों को अपना सुझाव दे सकते हैं। इसे गूगल प्ले-स्टोर और एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

Aarogya Setu

कोरोना वायरस के बढ़ते केस को देख सरकार ने खास तौर पर Aarogya Setu एप को बनाया है। यह एप संक्रमितों की लोकेशन ट्रैक कर यूजर्स को उनके संपर्क में आने की जानकारी देता है। साथ ही एप के माध्यम से यूजर्स को यह पता चलता है कि उनके आसपास कितने कोविड संक्रमित है।

MParivahan

MParivahan एप की सहायता से यूजर्स को ड्राइविंग लाइसेंस की डिजिटल कॉपी मिल जाती है। साथ ही दो पहिया और चार पहिया वाहन का रजिस्ट्रेशन ले सकते हैं। चालक अपनी गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के साथ सेकेंड हैंड कार के बारे में जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।

MPassport

एप की मदद से यूजर्स को पासपोर्ट से जुड़ी हर जानकारी मिल जाती है। साथ ही पासपोर्ट के लिए एप्लीकेशन, लोकेशन, सेवा केंद्र और अन्य सूचना प्राप्त कर सकते हैं।

UMANG

UMANG एप में यूजर्स को ईपीएफ, पैन कार्ड, आधार कार्ड, डिजिलॉकर, गैस बुकिंग, बिजली और मोबाइल पेमेंट की सर्विस मिलती है।

Leave a Reply