कम समय में ही करोड़पति बन गए ये 5 भोजपुरी सितारे, बॉलीवुड को देते है सीधी टक्कर,कितने पैसे लेते है है 1 Film के

bhojpuri star kitne kamate hai- highest paid bhojpuri actors in industry
bhojpuri star kitne kamate hai- highest paid bhojpuri actors in industry

bhojpuri star kitne kamate hai- highest paid bhojpuri actors in industry

bhojpuri star kitne kamate hai - highest paid bhojpuri actors in industry
bhojpuri star kitne kamate hai – highest paid bhojpuri actors in industry

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है और न ही भोजपुरी फिल्मों के हीरोभोजपुरी सिनेमा की फिल्में भले ही ज्यादा बजट की नहीं लगती हो, लेकिन फिल्म में काम करने वाले एक्टर्स लाखों में फीस लेते हैं।

भोजपुरी फिल्मों की खास बात रही है कि तमाम बड़े सिंगर्स ने गायकी के साथ-साथ एक्टिंग में भी हाथ आजमाया और उनका सिक्का भी एक्टिंग में चल पड़ा। भोजपुरी फिल्मों में आज भी मनोज तिवारी, रवि किशन जैसे नाम हिट हैं लेकिन कुछ नाम ऐसे भी हैं जिन्होंने कम समय में ही एक्टिंग की दुनिया में महारत हासिल कर ली है। आइए जानते हैं भोजपुरी के इन टॉप एक्टर्स के बारे में bhojpuri star kitne kamate hai

Top Richest Bhojpuri Actors 2024 with Net Worth

दिनेश लाल यादव dinesh lal yadav net worth

सुपर हिट गानों और फिल्मों के पर्याय बन चुके लकी एक्टर दिनेश लाल यादव ने कम समय में ही अपनी पहचान बना ली है। ‘निरहुआ’ आज सुपरस्टार बन चुके हैं और भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक एल्बम के बेताज बादशाह बने हुए हैं। भोजपुरी सिनेमा में यह उनकी लोकप्रियता ही है जिसकी वजह से वे ‘बिग बॉस 6’ में नजर आए थे और उन्होंने अपने अंदाज से काफी लोकप्रियता भी हासिल की थी।

2003 में दिनेश लाल यादव का म्यूजिक एल्बम ‘निरहुआ सटल रहे’ आया इस एल्बम ने इतनी लोकप्रियता हासिल की कि दिनेश लाल यादव के नाम के साथ ‘निरहुआ’ जुड़ गया। दिनेश लाल यादव एक फिल्म के लिए 35 से 40 लाख रुपये लेते हैं। निरहुआ अब भाजपा के नेता भी हैं। इसके अलावा भी निरहुआ शोज से काफी कमाई करते हैं। यानी कुल मिलाकर निरहुआ करोड़ों की कमाई कर लेते हैं।

खेसारी लाल यादव khesari lal net worth

खेसारी लाल यादव- खेसारी लाल यादव एक अभिनेता के साथ गायक भी हैं। साल 2012 में भोजपुरी फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से एंट्री की थी। उन्‍हें अपनी एक फिल्‍म के लिए कम से कम 40-80 लाख रुपए मिलते हैं।

भोजपुरी के कुछ एक्टर ऐसे भी हैं, जिनके सिर्फ नाम से ही फिल्में चल जाती हैं उन्हीं में से एक हैं भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव। फिलहाल भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी सबसे अधिक मांग वाले अभिनेता हैं।

फिल्में करने के मामले में वह बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से भी आगे हैं। साल 2017 में उनकी 6 फिल्में रिलीज हुईं। पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ के लिए खेसारी को 11 हजार रुपए मिले थे। इसके बाद खेसारी की कई फिल्में आईं। वह अब तक 70 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। हाल ही में उनका गाना हुआ गाना ‘ठीक है’ काफी वायरल हुआ था। खेसारी लाल यादव की ज्यादातर कमाई उनके गानों से होती है

पवन सिंह pawan singh net worth

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की फीस भी कुछ कम नहीं है। एक फिल्म के लिए 30 से 35 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं। पवन सिंह को उनकी फिजीक के लिए भोजपुरी फिल्मों का सलमान खान कहा जाता है। पवन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। एक्ट्रेस अक्षरा के साथ भी कई बार उनका नाम जोड़ा जा चुका है। पवन सिंह विज्ञापन करते हुए भी नजर आते हैं जो इनकी कमाई का बड़ा जरिया है

रितेश पांडेय ritesh pandey net worth

एक्टर और सिंगर रितेश पांडेय भोजपुरी फिल्म जगत का एक मशहूर नाम है। रितेश बहुत ही जल्द अपनी आवाज और अभिनय से लोगों के दिल में जगह बनाने में कामयाब रहे और यही वजह है कि यूट्यूब पर उनके गाने का वीडियो काफी पसंद किया जाता है। रितेश पांडेय का एक गाना ‘पियवा से पहिले’ ने खूब घूम मचाई थी। खबरों की मानें को एक फिल्म के लिए रितेश 15 से 20 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

राकेश मिश्रा rakesh mishranet worth

जैसा कि भोजपुरी इंडस्ट्री में होता आया है सिंगिंग से लोगों का दिल जीतने वाले राकेश मिश्रा पहले सिंगर थे। बाद में फिल्म ‘प्रेम दीवानी’ से वो एक्टिंग फील्ड में आ गए। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस रानी चटर्जी और स्मृति सिन्हा थीं। राकेश मिश्रा ने कम समय में ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक खास पहचान बना ली है। राकेश एक फिल्म के लिए 5 से 10 लाख चार्ज करते हैं।

bhojpuri star kitne kamate hai

bhojpuri actor salary 2020
pawan singh stage show fees
pawan singh ke pass kitna paisa hai
khesari lal fees
bhojpuri actress fees
khesari lal yadav salary
pawan singh salary
highest paid bhojpuri actor

2 Comments

Leave a Reply