Priyanka Chopra Biography in hindi Priyanka Chopra jivan parichay

प्रियंका चोपड़ा एक भारतीय अभिनेत्री, सिंगर, फिल्म निर्माता और पूर्व मिस वर्ल्ड हैं। भारत में सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाली और सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक प्रियंका चोपड़ा को कई पुरस्कार मिले हैं, जिसमें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। 2016 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री, चौथे उच्चतम नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया और टाइम पत्रिका ने प्रियंका चोपड़ा को दुनिया में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया।

Priyanka Chopra Profile: Height, Age, Affairs, Biographyप्रियंका चोपड़ा


Full name प्रियंका चोपड़ा


Born 1982-07-18


Gender Female


Occupation अभिनेत्री, मॉडल, निर्माता


Nationality Indian


Instagram : priyanka chopra


Height 1.69 M


Parents मधु चोपड़ा, अशोक चोपड़ा


Religion हिंदू


Residence मुंबई


Priyanka Chopra History in Hindi

Priyanka Chopra Biography in hindi
Priyanka Chopra Biography in hindi

प्रियंका चोपड़ा का जन्म कब ओर कह हुइ? Priyanka chopra Birthday

प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर, बिहार(वर्तमान में झारखंड) में अशोक चोपड़ा और मधु चोपड़ा के घर में हुआ था। प्रियंका के माता पिता आर्मी में डॉक्टर के पद पर कार्य कर चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा के एक छोटा भाई है- सिद्धार्थ चोपड़ा है।

प्रियंका की कजिन बहनें परणीती चोपड़ा, मीरा चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा भी बॉलीवुड में सक्रिय हैं। माता-पिता की नौकरी के कारण प्रियंका अमूमन भारत के हर हिस्से में रहीं, जिसमे दिल्ली, चंडीगढ़, लद्दाख, लखनऊ,बरेली और पुणे शामिल है।

प्रियंका चोपड़ा के परिवार के बारे में जानकारी

पिता-अशोक चोपड़ा और माता-मधु चोपड़ा के घर में हुआ था। प्रियंका के माता पिता आर्मी में डॉक्टर के पद पर कार्य कर चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा के एक छोटा भाई है- सिद्धार्थ चोपड़ा है। प्रियंका की कजिन बहनें परणीती चोपड़ा, मीरा चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा भी बॉलीवुड में सक्रिय हैं।

शादी -प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास (Priyanka Chopra And Nick Jonas Engagement)

 

प्रियंका चौपड़ा ने हॉलीवुड में अपने सफर के दौरान अमेरिकी सिंगर और अभिनेता निक जोनस को डेट करना शुरु कर दिया। दोनों ने अगस्‍त 2018 में अपनी इंगेजमेंट करने के बाद दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्‍मैद भवन में हिंदू और क्रिश्‍चन समारोहों में शादी की।

प्रियंका चोपड़ा की शिक्षा Priyanka Qualification/Education

प्रियंका ने अपनी पढ़ाई लखनऊ के लामर्ट्स स्कूल और बरेली के सैंट मारिया गोरेटी कॉलेज, से पूरी की। प्रियंका ने अपने एक इंटरव्यू में बताया उन्हें स्कूल बदलने में कभी कोई दिक्कत नहीं हुई, वह इसे एक चैलेंज और एक्सपेरिमेंट के तौर पर लेती थीं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपना बचपन लेह लद्दाख की खूबसूरत वादियों में भी बिताया है।

13 वर्ष की उम्र में प्रियंका अपनी आंटी के साथ आगे की पढ़ाई के लिए यूनाइटेड स्टेट गयीं। यूएस में पढ़ाई के दौरान वह कई बार कथित तौर पर रंगभेद का शिकार हुईं।

प्रियंका के स्कूल में एक ऐसी लड़की थी जो उन्हें अकसर धमकाती रहती थी। इतना ही नहीं, पढ़ाई के दौरान सांवले रंग के कारण प्रियंका के ऊपर मजाक करके कई क्लामेट हंसते भी थे।

तीन साल के बाद प्रियंका वापस भारत लौट आयीं,और फिर उन्होंने अपने पढ़ाई बरेली के आर्मी स्कूल से पूरी की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय “में क्वीन” सौंदर्य पृष्ठक जीता, इस दौरान प्रियंका को उनके चाहने वालों ने उन्हें काफी घेरने और परेशान करने की कोशिश की,

जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में बंद करना ही उचित समझा। इसके बाद प्रियंका की मां ने, प्रियंका की कुछ तस्वीरें फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड के लिए भेज दी, और वह कुछ इस तरह मिस वर्ल्ड का हिस्सा बनीं और विश्व सुन्दरी 2000 का खिताब भी अपने नाम करने में कामयाब रहीं।4281db12cd5189089dff50c883bdd767

Miss India से Miss World बनने का सफर

स्थानीय ब्यूटी क्वीन” का शीर्षक प्रियंका के नाम होने के बाद इनकी माँ मधु चोपड़ा और इनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा चाहते थे कि वह इसी क्षेत्र में आगे बढ़े और उन्होंने priyanka chopra का फोटो Femina Miss India में भेज दी |

एक दिन अचानक प्रियंका के पास एक फोन आया कि आपको फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता के interview के लिए shortlist किया गया है और आप को पांच दिन के भीतर दिल्ली आना होगा | इसके बाद ये दिल्ली गई और interview पास किया |

Priyanka chopra ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से Femina Miss India सौंदर्य प्रतियोगियता 2000 में दूसरा स्थान प्राप्त किया | Femina Miss India World का शीर्षक अपने नाम करने के बाद इन्होंने Miss World प्रतियोगिता में हिस्सा लिया |

यहाँ पर प्रिंयका चोपड़ा Miss world 2000 का शीर्षक अपने नाम कर हिंदुस्तान नाम रोशन कर दिया | इस Miss World सौंदर्य प्रतियोगिता को जितने वाली प्रियका पांचवी भारतीय है | 30 नवंबर 2000 में ही प्रियंका चोपड़ा ने एशिया समुद्र ब्यूटी क्वीन का ख़िताब भी अपने नाम किया |

हिंदी सिनेमा में अच्छा नाम कमाने के बाद प्रियंका का रिश्ता अपने परिवार से कमजोर नहीं हुआ, प्रियंका अपने पिता के बेहद करीब थी, प्रियंका के पिता की मृत्यु वर्ष 2013 जून में कैंसर से हो गयी थी।

वर्ष 2012 में ही प्रियंका ने अपने पिता की हैण्ड राइटिंग में “डैडी लिल गर्ल’ का टैटू कराया था। फिल्मी दुनिया में अपना मुकाम बनाने के बाद प्रियंका खुद को सेल्फ मेड स्टार कहती हैं। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा बरेली में प्रतिष्ठित स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं, लेकिन बेटी को उसके करियर में सपोर्ट करने के लिए उन्होंने अपना करियर छोड़ दिया।

बॉयफ्रैंड्स एवं अन्य मामलें Priyanka Chopra Affairs (relationship status)

असीम मर्चेंट (मॉडल)
अक्षय कुमार (अभिनेता)

हरमन बावेजा

शाहरुख़ खान (अभिनेता)

शाहिद कपूर (अभिनेता)Priyanka Chopra Biography in hindi

प्रियंका चोपड़ा की शारीरिक संरचना Sizes and Body Measurements of Priyanka Chopra

Height – 169 cm; 16.9 m and 5′, 6½” inches
Weight – 55 kg and 120 lbs
Body Measurements – 35-28-35
Cup Size – B
Bra (Breast) Size – 35
Waist Size – 28 Inches
Hip Size – 35 Inches
Shoe Size – 8 (US)
Dress Size – 4 (US)
Hair Color – Black
Eye Color – Dark brown

प्रियंका चोपड़ा की पसंद की चीजें – Priyanka favorite things (likes and dislikes)

प्रियंका चोपड़ा की पसंद का खाना : रिसोट्टो, बर्गर, फ्रांसीसी फ्राइज़, चिकन / मटन बिरयानी, फिश करी, सरसों का साग, बोरबॉन बिस्कुट, रेड वेलवेट केक आदि|
प्रियंका चोपड़ा की पसंद का अभिनेता : मैथ्यू मैकोनोघे, टॉम हार्डी, मेल गिब्सन, शाहरुख खान, किशोर कुमार और धर्मेंद्र|
प्रियंका चोपड़ा की पसंद की अभीनेत्री : रेखा और सुष्मिता सेन |
प्रियंका चोपड़ा की पसंद का काम : गीत गाना, कविता लिखना पढ़ना, फोटोग्राफी आदि |
प्रियंका चोपड़ा का घर : लोखंडवाला परिसर, अंधेरी, मुंबई में ग्रीन एकर्स |
प्रियंका का खिताब : प्रियंका चोपड़ा सन् 2000 में मिस वर्ल्ड बनी |

एक्टिंग करियर

मिस इंडिया वर्ल्ड जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा को पहली बार अब्बास मस्तान की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म हमराज के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन किसी वजह से वह इस फिल्म का हिस्सा ना बन सकी।

उसके बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम प्रियंका ने तमिल फिल्म थमिजहन से रखा , इस फिल्म में प्रियंका के अपोजिट विजय नजर आये थे। फिल्म में प्रियंका का किरदार काफी लिमिटेड था।

हिंदी सिनेमा में प्रियंका ने डेब्यू वर्ष 2003 में फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ अ स्पाई से की थी, इस फिल्म में प्रियंका ने सेकंड लीड एक्ट्रेस की भूमिका अदा की थी, फिल्म में सन्नी देओल, प्रीति जिंटा ,अमरीश पुरी और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार में थे।

उस साल यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर ब्लाक-बस्टर हिट साबित हुई थी और फिल्म में प्रियंका के किरदार को भी मिला-जुला क्रिटिक्स ने सराहा था। इसी साल प्रियंका राज कंवर की फिल्म अंदाज में अक्षय कुमार के अपोजिट दिखाई दी थी, एकबार फिर वह इस फिल्म में सेकंड लीड एक्ट्रेस की भूमिका में थी। फिल्म में अक्षय प्रियंका चोपड़ा के अलावा लारा दत्ता भी नजर आयीं थी।

फिल्म में उनके अभिनय को काफी सरहाया गया था, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड में बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नामांकन भी मिला था।

वर्ष 2004 में प्रियंका की बैक टू बैक तीन फ़िल्में रिलीज हुई- प्लान,किस्मत और असम्भव और तीनों ही फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। शुरुआत फिल्मी करियर में प्रियंका को फिल्मों में ग्लैमर रोल ऑफर किये जाते थे।

कुछ समय बाद डेविड धवन ने प्रियंका को एक कॉमेडी फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ के लिए अप्रोच किया, इस फिल्म में प्रियंका सलमान खान के अपोजिट नजर आयीं थी। यह फिल्म कमर्शियल काफी हिट रही और साल की तीसरी सुपरहिट फिल्म भी साबित हुई।

इसके बाद प्रियंका को अब्बास-मस्तान की ऐतराज में एक नकरात्मक भूमिका करने का ऑफ़र मिला। इस फिल्म में प्रियंका ने सोनिया कपूर की भूमिका निभाई थी, जो अपने इम्प्लोयी पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाती है।

फिल्म हिट रही और प्रियंका को उन्हें किरदार के लिए काफी तारीफ़ मिली, इस फिल्म में अक्षय कुमार ,करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में प्रियंका को फिल्मफेयर अवार्ड्स में नेगेटिव रोल के लिए अवार्ड्स से भी नवाजा गया था,

चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामांकन और एक सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए निर्माता गिल्ड फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया।

जब ऊंचाई पर पहुंचा करियर

वर्ष 2005 में प्रियंका ने करीबन 6 फ़िल्में की, जिनमे उनकी पहली दो फ़िल्में ‘ब्लैकमेल और करम’ बॉक्स-ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। हालांकि फिल्म वक्त: द रेस अगेंस्ट द टाइम प्रियंका के लिए इस साल भाग्यशाली साबित रही, यह फिल्म एक फैमली ड्रामा थी, फिल्म में प्रियंका ने अक्षय कुमार की पत्नी की भूमिका निभाई थी,

फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आये थे। इसके बाद प्रियंका फिल्म यकीन और बरसात ब्लफमास्टर में दिखाई दी, यह सभी फ़िल्में हिट साबित हुई।

2007

वर्ष 2007 में प्रियंका निखिल अडवाणी निर्देशित फिल्म सलाम-ए-इश्क में नजर आई, इस फिल्म में प्रियंका एक बार फिर सलमान खान के अपोजिट नजर आयीं।

फिल्म में उन्होंने कामिनी की भूमिका अदा की थी। इसके बाद प्रियंका वर्ष 2008 में फिल्म लव स्टोरी 2050 में हर्मन बावेजा के अपोजिट दिखाई दी, यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद एक बार फिर सिल्वरस्क्रीन पर प्रियंका चोपड़ा सलमान खान के साथ फिल्म गॉड तुस्सी ग्रेट में नजर आयीं।

फिल्म में सलमान खान के अलावा सोहेल खान और अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में थे। लेकिन यह फिल्म भी कुछ खास बॉक्स-ऑफिस पर अपना दम ना दिखा सकी।

इसके बाद प्रियंका फिल्म चमकू और द्रोणा में नजर आयीं और दोनों ही फ़िल्में ही बुरी तरह बॉक्स-ऑफिस पर पिट गयी। लगातार फ़िल्में फ्लॉप के चलते क्रिटिक्स ने प्रियंका के एक्टिंग करियर को ओवर तक कह डाला था।

प्रियंका के एक्टिंग करियर में फैशन एक टर्निंग पॉइंट साबित हुई। मधुर भंडारकर निर्देशित फिल्म फैशन में प्रियंका ने मेघना की भूमिका अदा की थी, जो एक छोटे शहर से मुंबई में अपने सपनों को पंख लगाने आती है।

फिल्म में प्रियंका की एक्टिंग हर जगह खूब वाहवाही हुई। इस फिल्म के प्रियंका ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए आईआईएफए अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए स्क्रीन अवॉर्ड और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए निर्माता गिल्ड फिल्म अवॉर्ड सहित कई पुरस्कार जीते।

इसके बाद प्रियंका तरुण मनसुखानी की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म दोस्ताना में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के अपोजिट नजर आयीं। फिल्म में प्रियंका ने एक स्टाइलिश फैशन मैगजीन एडिटर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में प्रियंका की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी।

2009

वर्ष 2009 में प्रियंका ने अपने रोल्स के साथ खेलना शुरू किया, या यूं कहे कुछ नया करना शुरू किया। विशाल भारद्वाज निर्देशित थ्रिलर फिल्म कमीने में प्रियंका शाहिद कपूर के अपोजिट नजर आयीं, फिल्म दो भाइयों की कहानी की है जिनके तार अंडरवर्ल्ड से जुड़े होते हैं।

फिल्म में प्रियंका की एक्टिंग ने सबको हैरान कर दिया फिल्म में प्रियंका मराठी भी बोलती हुई नजर आती है। फैशन के बाद प्रियंका को इस फिल्म के लिए भी कई अवार्ड्स में नामांकन मिला.जन्मे आइफा अवार्ड्स, गिल्ड आदि शामिल हैं।

इसके बाद प्रियंका आशुतोष गोविरकर की फिल्म व्हाट्स योर राशि में नजर आयीं, इस फिल्म में प्रियंका ने राशियों के हिसाब से बारह अलग अलग किरदार निभाए। फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग के लिए प्रियंका को स्क्रीन बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेशन मिला।

वर्ष 2010 में प्रियंका जुगल हंसराज निर्देशित फिल्म प्यार इम्पॉसिबल में नजर आयीं। इस फिल्म में प्रियंका के अपोजिट उदय चोपड़ा दिखाई दिए थे, लेकिन फिल्म कुछ ख़ास नहीं चली और फ्लॉप साबित हो गयी।

उसके बाद प्रियंका फिल्म अअंजाना-अनजानी में रणबीर कपूर के अपोजिट नजर आयीं, फिल्म की कहानी दो अजनबी लोगो की है, जिसमे दोनों की सुसाइड करने की कोशिश करते, लेकिन धीरे-धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करने में सफल रही थी।

वर्ष 2010 में प्रियंका जुगल हंसराज निर्देशित फिल्म प्यार इम्पॉसिबल में नजर आयीं। इस फिल्म में प्रियंका के अपोजिट उदय चोपड़ा दिखाई दिए थे, लेकिन फिल्म कुछ ख़ास नहीं चली और फ्लॉप साबित हो गयी।

उसके बाद प्रियंका फिल्म अअंजाना-अनजानी में रणबीर कपूर के अपोजिट नजर आयीं, फिल्म की कहानी दो अजनबी लोगो की है, जिसमे दोनों की सुसाइड करने की कोशिश करते, लेकिन धीरे-धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करने में सफल रही थी।

वर्ष 2011 में प्रियंका ने फिल्म सात खून माफ़ की, रस्किन बांड की किताब पर आधारित होती हैं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, नील नितिन मुकेश, जॉन अब्राहम, इरफान, नसीरुद्दीन शाह, अन्नू कपूर मुख्य भूमिका में थे।

इस फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग के लिए प्रियंका को बेहद सराहा गया, चोपड़ा के प्रदर्शन ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर आलोचकों का पुरस्कार और फिल्मफेयर अवॉर्ड, आईआईएफए अवॉर्ड, प्रोड्यूसर गिल्ड फिल्म अवॉर्ड और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए स्क्रीन अवॉर्ड के लिए नामांकन दिया।

इसके बाद प्रियंका फिल्म डॉन में नजर आयीं, फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग ने एकबार फिर क्रिटिक्स को उनकी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया।

फिल्म फैशन के बाद प्रियंका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, उन्होंने अपनी सभी फिल्मों में 100 प्रतिशत दिया, जिसके लिए उन्हें कई बेहतरीन पुरुस्कारों से नवाजा गया।

प्रियंका ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया जिनमे कमीने (2009), 7 खून माफ (2011), बर्फी (2011), मैरी कॉम (2014), और बाजीराव मस्तानी (2015), डॉन 2 (2011) आदि फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई।

प्रियंका चोपड़ा द्वारा की गई कुछ हिट हिंदी फिल्मों के बारे में जानकारी- (Priyanka Top 10 Hit Movies)

संख्याफिल्म का नामकिसी साल आई थी फिल्मफिल्म के निर्माता का नामफिल्म के निर्देशक का नामसहकलाकार
1अंदाज23 मई 2003सुनील दर्शनराज कंवरअक्षय कुमार और

लारा दत्ता

2मुझसे शादी करोगी30 जुलाई 2004साजिद नडियादवालाडेविड धवनसलमान खान और अक्षय कुमार
3एतराज12 नवंबर 2004सुभाष घईअब्बास-मस्तानअक्षय कुमार और

करीना कपूर

4विक्त द रेस अगेंस्ट टाइम

 

22 अप्रैल2005विपुल अमृतलाल शाहविपुल अमृतलाल शाहअक्षय कुमार,

अमिताभ बच्चन,

शेफाली शाह और

बोमन ईरानी

5क्रिश23 जून 2006राकेश रोशनराकेश रोशनरेखा,

हृतिक रोशन,

नसीरुद्दीन शाह

6फैशन29 अक्टूबर 2008मधुर भंडारकर,, देवेन खोटे

ज़ारिन मेहता

मधुर भंडारकर

 

कंगाना राणावत  और अरबाज खान
7दोस्ताना14 नवंबर 2008हिरू यश जौहर और

करण जौहर

तरुण मनसुखानीअभिषेक बच्चन और

जॉन अब्राहम

 

8अग्निपथ26 जनवरी 2012करण जौहर और

हिरू यश जौहर

करण मल्होत्राहृतिक रोशन,

संजय दत्त और

ऋषि कपूर

9दिल ढड़कने दो5 जून 2015रितेश सिधवानी और

फरहान अख्तर

जोया अख्तरअनिल कपूर,

रणवीर सिंह,

अनुष्का शर्मा और

फरहान अख्तर

10बाजीराव मस्तानी18 दिसंबर 2015संजय लीला भंसालीसंजय लीला भंसालीदीपिका और रणवीर सिंह

 

अमेरिकन फिल्म-टेलीविजन -Priyanka Chopra Biography in hindi

वर्ष 2015 में प्रियंका ने जोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो की, यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा थी, फिल्म में रणवीर सिंह, अनिल कपूर ,शेफाली शाह,अनुष्का शर्मा और फरहान अख्तर नजर आये थे।

फिल्म एक पंजाबी परिवार की है, जो अपनी 30 वीं शादी की सालगिरह क्रूज पर मानाने पहुंचते हैं। इस फिल्म में प्रियंका की एक्टिंग ने उन्हें एक एकबार फिर कई अवार्ड्स में नॉमिनेशन दिलाया।

इस साल प्रियंका ने एबीसी स्टूडियो में अमेरिकन थ्रिलर शो क्वांटिको को साइन किया, इस शो में प्रियंका ने एलेक्स पैरिश की भूमिका निभाई। इस शो के लिए प्रियंका को टीवी श्रृंखला में पसंदीदा अभिनेत्री के लिए पीपुल्स चॉइस अवार्ड मिला, जो पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड जीतने वाली पहली दक्षिण एशियाई अभिनेत्री बनीं।

अगले वर्ष, चोपड़ा ने पसंदीदा नाटकीय टीवी अभिनेत्री के लिए दूसरा पीपल्स चॉइस अवॉर्ड जीता। 2018 में तीन सत्रों के बाद क्वांटिको रद्द कर दिया गया था।

प्रियंका बतौर प्रोड्यूसर (Producer)

अब ये अभिनय करने के साथ साथ कई फिल्मों को प्रोड्यूस भी कर रही हैं और ये माधुरी दीक्षित नेने के जीवन पर आधारित एक फिल्म भी बनाने जा रही है. इस फिल्म के अलावा इनके प्रोडक्शन हाउस द्वारा और कई क्षेत्रीय फिल्में भी बनाई जा रही हैं

म्यूजिक करियर बतौर सिंगर (Singer)

प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग के अलावा म्यूजिक में भी बेहद दिलचस्पी रखती हैं। प्रियंका की पहली रिकॉर्डिंग उनकी पहली थामिजहन के लिए थी। प्रियंका को सिंगिंग की दुनिया में पहचान इन माय सिटी से मिली, इसके बाद एक्सोइटिक और आई कांट मेक यू लव मी शामिल हैं।

प्रियंका चोपड़ा को मिले अवार्ड ( Awards)

प्रियंका को उनका पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री नेशनल अवार्ड फिल्म फैशन के लिए वर्ष 2008 में मिला, इसके बाद प्रियंका की झोली में पांच फिल्मफेयर आवर्ड भी शामिल हैं।

प्रियंका को पहला फिल्मफेयर अवार्ड फिल्म अंदाज के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू के लिया मिला, दूसरा अवार्ड उन्हें फिल्म ऐतराज में नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मिला, फैशन-सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, क्रिटिक बेस्ट एक्ट्रेस-सात खून माफ़ , सहायक सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बाजीराव मस्तानी के लिए।

इसके अलावा प्रियंका क्वांटिको के लिए, दो पीपल्स चॉइस अवॉर्ड्स भी जीत चुकी हैं, प्रियंका पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड जीतने वाली वह पहली दक्षिण एशियाई अभिनेत्री हैं। 2016 में, उन्हें कला में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

प्रियंका चोपड़ा के पास कुल संपत्ति (Total Assets)

प्रियंका हिंदी फिल्मों के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में कार्य कर रही हैं और ये कई बड़े ब्रांड की ब्रांड एम्बेसडर भी  हैं. इनकी संपत्ति इस प्रकार है-

नेट वर्थराशि
प्रत्येक फिल्म के लिए मिलने वाली राशि (Movie Remuneration)करोड़ तक
सलाना इनकम68 करोड़ रुपये
लक्जरी कारें (Luxury Cars)कुल 4, कारें 20 करोड़ से अधिक कीमत की
कुल घरभारत सहित अमेरिका में है घर
आयकर  (Income Tax)
कुल नेट वर्थ (Net Worth)500 करोड़

Priyanka Chopra in social media

priyanka chopra official site: https://www.iampriyankachopra.com/
priyanka chopra instagram – https://www.instagram.com/priyankachopra/?hl=en
priyanka chopra facebook – https://www.facebook.com/priyankachopra/
priyanka chopra twitter – https://twitter.com/priyankachopra
priyanka chopra youtube – https://www.youtube.com/channel/UCYHfntv8p9G4c5ihe2NQM2w

 

 

जीवन परिचय –Priyanka Chopra Biography in hindi in short
वास्तविक नामप्रियंका चोपड़ा
उपनामपिग्गी चॉप्स, सनशाइन, मिमी,पीसी (PC)
व्यवसायअभिनेत्री, मॉडल, गायिका
शारीरिक संरचना
लम्बाईसे० मी०- 169
मी०- 1.69
फीट इन्च- 5′ 6½”
वजन/भार (लगभग)55 कि० ग्रा०
शारीरिक संरचना (लगभग)35-28-35
आँखों का रंगगहरा भूरा
बालों का रंगकाला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि18 जुलाई 1982
आयु (2017 के अनुसार)35 वर्ष
जन्मस्थानजमशेदपुर, झारखंड, भारत
राशिकर्क
राष्ट्रीयताभारतीय
गृहनगरबरेली, उत्तर प्रदेश, भारत
स्कूल/विद्यालयला मार्टिनियर गर्ल्स स्कूल, लखनऊ
सेंट मारिया गोर्टीटी कॉलेज, बरेली
न्यूटन नॉर्थ हाई स्कूल, न्यूटन, मैसाचुसेट्स
जॉन एफ कैनेडी हाई स्कूल, सीडर रैपिड्स, लोवा
आर्मी स्कूल, बरेली
महाविद्यालय/विश्वविद्यालयजय हिंद कॉलेज और बसंत सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, मुंबई
शैक्षिक योग्यता12 वीं कक्षा
डेब्यूफिल्म डेब्यू : थमिज़ान (Thamizhan) (2002, तमिल फिल्म), द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ ए स्पाई (2003, बॉलीवुड फिल्म)

टीवी डेब्यू : फियर फैक्टर, खतरों के खिलाडी (2010, मेजबान के रूप में)
गायन डेब्यू : उल्लाठाई किलाथ (2002, तमिल फिल्म- थमिज़ान Thamizhan)

परिवारपिता – स्वर्गीय अशोक चोपड़ा (भारतीय सेना में फिजिशियन)
माता – मधु चोपड़ा (भारतीय सेना में फिजिशियन)
भाई – सिद्धार्थ चोपड़ा (छोटा भाई)
बहन– लागू नहीं
धर्महिन्दू
पताग्रीन एकर्स लोखंडवाला परिसर, अंधेरी, मुंबई
शौक/अभिरुचिगायन, कविता लिखना, पढ़ना, फोटोग्राफी

विवाद

प्रियंका चोपड़ के साथ जुड़े विवाद (Controversy)

• फिल्मजगत में अक्षय कुमार और प्रियंका के बीच कथित संबंधो से वह विवादों में रहीं, जिसके चलते उन्होंने फिल्म “वक्त” के बाद एक साथ काम करने से इंकार कर दिया।

• फिल्मजगत में प्रियंका चोपड़ा का शाहरुख़ खान के साथ संबंध बहुचर्चित रहा है, एक साथ फिल्म में कार्य करते हुए वह काफी समीप आ गए थे।

शाहरुख़ के साथ घूमना, एक साथ समय बिताना, प्रियंका को काफी अच्छा लगने लगा था। जिसके चलते प्रियंका, शाहरुख़ के घर आने जाने लगी थीं।

शाहरुख़ की पत्नी गौरी खान को प्रियंका का शाहरुख़ के साथ कार्य करना अच्छा नहीं लगता था, क्योंकि वह एक दूसरे के काफी नजदीक आ रहे थे।

आखिर में, गौरी खान ने प्रियंका को चेतावनी देते हुए कहा ” आज के बाद शाहरुख़ से दूर रहना नहीं तो तुम्हारे लिए अच्छा नहीं होगा।”

• एक बार जब उन्होंने मशहूर पत्रिका मैक्सिम (Maxim) के कवर पर छपे अपनी फ़ोटो को शेयर किया, तो वह काफी सुर्खिंयों में रहा। वह (फोटो) सुर्ख़ियों में उनकी खूबसूरती के कारण नहीं बल्कि फोटो में अपनी कांख (Armpits) की झुर्रियों को फोटोशॉप के माध्यम से छुपाने के लिए थी।

• सोशल मीडिया पर ट्विटर बैटल के दौरान हास्य कलाकार तन्मय भट्ट ने अन्य लोगों की तरह प्रियंका चोपड़ा के नाम का उच्चारण मज़ाक में करते हुए, ट्वीट किया ” जब मैं @प्रियंकाचोपड़ा नाम कहता हूँ तो मुझसे प्रियंका चोपड़ा की जगह ” प्रियंका चोपरुह” कहा जाता है।” जिससे दोनों में थोड़ी बहुत नोकझोंक हुई।

पसंदीदा चीजें
पसंदीदा भोजनरिसोट्टो, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज़, चिकन / मटन बिरयानी, फिश करी, सरसों का साग, बोरबॉन बिस्कुट, रेड वेलवेट केक
पसंदीदा अभिनेतामैथ्यू मैक्कनौगीत, टॉम हार्डी, मेल गिब्सन, शाहरुख खान, किशोर कुमार और धर्मेंद्र
पसंदीदा अभिनेत्रीरेखा और सुष्मिता सेन
पसंदीदा फिल्मबॉलीवुड : दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मुझसे शादी करोगी
हॉलीवुड : Jerry Maguire, Pretty Woman, Walk in the Clouds
पसंदीदा गीतCareless Whispers by George Micheal, I Will Always Love You By Sarah Washington
पसंदीदा पुस्तकेंRomeo and Juliet by William Shakespeare, Tell me your Dreams by Sidney Sheldon, Letters from a Father to His Daughter by Jawaharlal Nehru
पसंदीदा रंगलाल
पसंदीदा इत्रRalph Lauren Romance
पसंदीदा स्थानपेरिस, ब्राजील और मैक्सिको
पसंदीदा रेस्तरांओलिव (Olive) मुंबई
प्रेम संबन्ध एवं अन्य
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
बॉयफ्रैंड्स एवं अन्य मामलेंअसीम मर्चेंट (मॉडल)
अक्षय कुमार (अभिनेता)हरमन बावेजाशाहरुख़ खान (अभिनेता)शाहिद कपूर (अभिनेता)

 

 

प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra Biography in hindi) से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • क्या प्रियंका चोपड़ा धूम्रपान करती हैं ? नहीं
  • क्या प्रियंका चोपड़ा शराब पीती हैं ? हाँ
  • प्रियंका का जन्म चिकित्सकों के परिवार में हुआ, उनके माता-पिता भारतीय सेना में चिकित्सक थे।
  • प्रियंका के माता-पिता का भारतीय सेना में नियमित रूप से स्थानान्तरण के कारण, उन्हें विभिन्न स्थानों पर रहना पड़ा जैसे कि बरेली, लखनऊ, दिल्ली, पुणे, लद्दाख, चंडीगढ़, अंबाला, मुंबई और अमेरिका।
  •  प्रियंका चोपड़ा ने महज 18 वर्ष की उम्र में (वर्ष 2000 फ़ेमिना मिस इंडिया) प्रतियोगिता का ख़िताब जीता, जिसके जज शाहरुख़ खान थे।
  • हालांकि, प्रियंका चोपड़ा मिस इंडिया प्रतियोगिता जीतने के बाद, आपराधिक मनोविज्ञान में अपने करियर को बनाना चाहती थीं, परन्तु उन्होंने इस विचार को छोड़ दिया क्योंकि उनके पास कई फिल्मों के प्रस्ताव आ रहे थे।
  • बहुत से लोग सोचते हैं कि प्रियंका ने बॉलीवुड की फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई (2003) के साथ अभिनय की शुरुआत की थी, लेकिन वास्तव में उन्होंने तमिल फिल्म थमिज़ान (2003) से अभिनय की शुरुआत की।
  • उन्हें गोविंदा के साथ फिल्म “एक हसीना, एक दीवाना” से अपना डेब्यू करना था, चूँकि किसी कारणवश फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई इसलिए वह इस फिल्म से अपना डेब्यू नहीं कर पाईं।
  • प्रियंका का उपनाम पिगी चॉप्स (Piggy Chops) फिल्म ब्लफ़मास्टर की शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन ने रखा।
  • परिणीति चोपड़ा, मीरा चोपड़ा और बार्बी हांडा – तीनों चचेरी बहनें हैं, और तीनों ही बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां हैं।